अमृतसर में दिल दहला देने वाली वारदात, ऑटो चालक का खून से लथपथ मिला श''व

punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 02:47 PM (IST)

अमृतसर (रमन): अमृतसर के बटाला रोड इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 40 साल के ऑटो ड्राइवर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अभिमन्यु कॉलोनी के रहने वाले कमल किशोर सैनी के रूप में हुई है।

मृतक के भाई विजय कुमार सैनी ने बताया कि कमल कल रात से घर नहीं लौटा था। परिवार को कई बार फोन करने के बाद भी उसने कोई जवाब नहीं दिया। सुबह किसी राहगीर को सूचना मिली कि कमल का ऑटो अजीत नगर में खड़ा है। मौके पर पहुंचने पर परिवार को कमल का खून से लथपथ शव ऑटो के पिछले हिस्से में पड़ा मिला।

परिवार के मुताबिक, कमल के सिर पर गहरी चोट के निशान थे और पास में खून से सनी ईंटें भी मिलीं। शक है कि अज्ञात हमलावरों ने उसके सिर पर ईंटों से वार करके उसकी हत्या कर दी। कमल किशोर शादीशुदा था और अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है।

इस घटना से इलाके में डर का माहौल बन गया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि जहां यह घटना हुई, वह एक खाली प्लॉट है, जहां पिछले एक साल में कम से कम चार लाशें मिल चुकी हैं। लोगों का कहना है कि यहां अक्सर नशेड़ी जमा होते हैं और इलाके में चोरी की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। कई मजदूरों के मोबाइल फोन भी कई बार चोरी हो चुके हैं।

दूसरी तरफ, लोगों ने पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठाए हैं और कहा है कि यहां पुलिस का कोई डर नहीं है। जब पुलिस अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और इलाके के CCTV फुटेज की जांच कर रही है।

पने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News