दिलेर लड़की को हमेशा के लिए करा दिया चुप... नैंसी ग्रेवाल की ह/त्या को लेकर बोले बाबा रसूलपुर
punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2026 - 03:52 PM (IST)
पंजाब डेस्क : यूट्यूबर नैंसी ग्रेवाल की कनाडा में बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस मामले को लेकर हर किसी की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी बीच उनके हक में निहंग बाबा हरजीत सिंह रसूलपुर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, नैंसी ग्रेवाल की हत्या की खबर सुनकर बेहद दुख पहुंचा है। वह एक सिख परिवार से संबंधित लड़की थी। वह काफी दिलेर थी जो हर किसी के खिलाफ बोल जाती थी। वह पंजाबी की सरदानी थी जिसे मौत की घाट उतार कर हमेशा के लिए चुप करा दिया गया। उसे हमेशा के लिए गहरी नींद में सुला दिया गया है।
बाबा रसूलपुर ने कहा कि, नैंसी ग्रेवाल में एक कमी थी वह कई साधु संतों के खिलाफ बोल जाती थी, उनके किरदार पर उंगली उठा देती थी। लेकिन जब बात देश पर आती थी तो वह खुलकर बेबाक होकर बोलती थी। उन्होंने कहा कि वह केंद्र सरकार से अपील करते हैं कि, नैंसी ग्रेवाल की हत्या की गहराई से जांच करवाई जाए ताकि पता चल सके कि उसकी हत्या करने के पीछे आखिर किसका हाथ है। उन्होंने सरकार से कहा कि, हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि अगर एक नैंसी मरती है तो लाखों नैंसी जिंदा हो जाएंगी, जो संगठन के लिए, देश के लिए, तिरंगे और संविधान के लिए खुलकर बोलेंगी।
आपको बता दें कि, नैंसी ग्रेवाल ने अपने बयानों में कई नेताओं, धार्मिक संस्थाओं और सामाजिक हस्तियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। उसने अपने यूट्यूब वीडियो में कई नेताओं, निहंग सिंहों, सुखबीर बादल, राधा स्वामी डेरा प्रमुख, जत्थेदारों, एस.जी.पी.सी. और पंजाब के कुछ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के खिलाफ बयान दिए थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

