बाबा साहिब के फलसफे को मोदी सरकार ने किया और मजबूत : हंसराज हंस

punjabkesari.in Thursday, Jun 14, 2018 - 09:09 AM (IST)

जालंधर (महेश): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र की भाजपा सरकार ने भारतीय संविधान के निर्माता डा. बी.आर. अम्बेदकर जी के फलसफे को और मजबूत किया है। यह बात भाजपा पंजाब के उपाध्यक्ष व राज गायक हंसराज हंस ने गत दिनों भाजपा के राष्ट्रीय प्रधान अमित शाह द्वारा एस.सी./एस.टी. एक्ट व रिजर्वेशन संबंधी दिए गए बयान की प्रशंसा करते हुए कही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में दलितों व पिछड़े वर्गों के हक महफूज हैं। विरोधी दलों के पास दलितों के लिए कोई एजैंडा नहीं है। वे सिर्फ मोदी सरकार की आलोचना करने को ही अपना मकसद समझते हैं। 
 

मोदी ने पूरे विश्व में भारत की कूटनीति का जो झंडा बुलंद किया है, उससे विश्व भारत की तरफ उत्सुकता से देख रहा है। 2019 के लोकसभा चुनावों में दोबारा केन्द्र में भाजपा की ही पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी और अन्य राज्यों के आ रहे चुनावों में भाजपा शानदार जीत दर्ज कर अपनी सरकारें बनाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक ही एजैंडे ‘सभी का साथ, सभी का विकास’ ने हर वर्ग के लोगों में उत्साह पैदा किया है। मोदी व शाह के साथ कई बड़ी रैलियों को सम्बोधित कर चुके हंस ने कहा कि केन्द्र में पारदॢशता व भ्रष्टाचार रहित सरकार के कारण ही विरोधी चित हुए पड़े हैं। उनमें मोदी और शाह के नाम को लेकर ही इतनी दहशत है कि तमाम उम्र एक-दूसरे को गालियां निकालने वाली ये पार्टियां आज महागठबंधन की बात कर रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News