बादल परिवार को नहीं मिलेगी बुलेट प्रूफ गाडिय़ां, मनप्रीत बादल ने ठुकराया प्रस्ताव

punjabkesari.in Thursday, Sep 13, 2018 - 08:04 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल तथा शिअद प्रधान सुखबीर बादल के लिए नई बख्तरबंद लग्जरी कारों की खरीद मामले में उनकी सुरक्षा को लेकर राजनीतिक सियासत कर रहे हैं। पार्टी प्रवक्ता महेश इंदर सिंह ग्रेवाल ने आज यहां कहा कि वित्त मंत्री ने सुरक्षा जरूरतों को नजरंदाज कर पुलिस के इस प्रस्ताव को रद्द कर दिया है। बादल ने अपनी सारी जिंदगी प्रदेश के लिए समर्पित कर दी और उन्हीं की सुरक्षा को लेकर सियासत की जा रही है। बड़े बादल मनप्रीत बादल के सियासी गुरू भी रहे हैं तथा उनके सगे ताऊ हैं। 

ग्रेवाल ने कहा कि बादलों के काफिले में पुरानी लैंड क्रूजर गाडिय़ों को बदलने के लिए पंजाब पुलिस ने प्रस्ताव भेजा था। पुलिस ने पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के लिए भी नए बुलटप्रूफ वाहनों की भी मांग की थी। उन्होंने बताया कि मनप्रीत बादल ने दलील दी कि प्रदेश की आर्थिक हालत खराब है तथा सरकार खर्चे घटा रही है। यदि आर्थिक स्थिति को देखा जाए तो मुख्यमंत्री कैन्टन अमरिन्दर सिंह या खुद मनप्रीत बादल धनाड्य व्यक्ति हैं तथा उन्हें भी अपनी सुरक्षा का बंदोबस्त खुद करना चाहिए। 

उन्होंने तो पिछले साल कैप्टन सिंह की रेंज रोवर, इनोवा तथा जिप्सी के काफिले में नई गाडिय़ों के लिए फंड जारी किए थे। ज्ञातव्य है कि मनप्रीत बादल ने गाडिय़ां खरीदने को अपनी सहमति नहीं दी। उनका कहना था कि वे (बादल तथा मजीठिया) सबसे अमीर लोगों में से हैं। वे सरकार के संसाधनों पर निर्भर नहीं और खुद बुलटप्रूफ गाड़ी खरीदने की हैसीयत रखते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News