जालंधर के इस बैंक को RBI से झटका, परेशानी में खाता धारक

punjabkesari.in Wednesday, Mar 06, 2024 - 04:03 PM (IST)

जालंधर : जालंधर के गुरु नानक मिशन चौक के पास स्थित इंपीरियल अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के खाता धारकों से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा इंपीरियल अर्बन कोऑपरेटिव बैंक को राहत नहीं दी गई है। उन्होंने बैंक पर निर्देशों की अवधि तीन महीने के लिए और बढ़ा दी गई है। 

यह भी पढ़ें : डिब्रूगढ़ जेल में अमृतपाल सिंह साथियों सहित भूख-हड़ताल पर, 2 की बिगड़ी तबीयत

आपको बता दें कि गाइडलाइन फॉलो न करने के चलते गत वर्ष भारतीय रिजर्व बैंक ने इस बैक पर कार्रवाई की थीओ। इसके बाद इस बैंक के खाते से कोई भी व्यक्ति पैसे निकलवा और जमा नहीं करवा सकता था। इस वजह से खाता धारकों को काफी परेशानी का सामने करना पड़ रहा है। इसके बाद अब निर्देशों की अवधि को 10 मार्च 2024 से बढ़ाकर 10 जून 2024 तक कर दिया गया है। इसते चलके लोग अभी भी अपने खातों से पैसे नहीं निकलवा पाएंगे और उन्हें परेशानियों का सामने कर पड़ सकता है।    

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News