Maha Shivratri: दूल्हा बने भगवान भोलेनाथ, हुआ भव्य श्रृंगार, दर्शन करने के लिए उमड़े शिवभक्त

punjabkesari.in Friday, Mar 08, 2024 - 10:48 AM (IST)

 लुधियाना (स्याल): प्राचीन संगला वाला शिवाला में महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान भोलेनाथ दूल्हा बने, जिनको महंत नारायण पुरी, महंत दिनेश पुरी ने विधिपूर्वक सेहरा धारण करवाया। रंग-बिरंगे फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया। जिनके दर्शनों की झलक पाने के लिए शिव भक्तों का सैलाब उमड पड़ा।

महंत नारायण पुरी ने बताया कि जिस प्रकार शादी से पहले दूल्हे को तैयार किया जाता है। महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान भोलेनाथ को रस्मों के अनुसार दूल्हे के रूप में सेहरा पहना तैयार किया जाता है। महंत ने बताया कि एक वर्ष में एक बार ही भगवान भोलेनाथ के इस रूप में दर्शन होते हैं। जिसके लिए विशेष प्रकार के पुष्प मंगवाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि प्राचीन मान्यताओं के अनुसार इस दिन शिवजी व मां पार्वती का विवाह हुआ था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News