गन्ने की कीमत और गउशालाओं को लेकर भगवंत मान ने किया ये बड़ा ऐलान

punjabkesari.in Friday, Nov 18, 2022 - 02:30 PM (IST)

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में पंजाब कैबिनेट की अहम मीटिंग हुई है। कैबिनेट मीटिंग में अहम फैसलों पर मोहर लगाई गई है जिसकी जानकारी सी.एम. मान ने प्रेस कान्फ्रेंस करके दी है। उन्होंने कहा कि गन्ने का नए रेट को मंजूरी दे दी है। गन्ने का दाम 2022-23 में 360 से बढ़ाकर 380 प्रति क्विंटल मिलेग। 20 तारीख को गन्ना मिल शुरू कर दी जाएगी। 

दूसरा फैसला 645 लेक्चरारों की कॉलेज में भर्ती की जाएगी। इसके अलावा 16 कॉलेजों में प्रिंसिपलों की नियुक्ति की जाएगी  जिनकी उम्र लिमिट पहले 45 थी जिसे अब बढ़ाकर 53 वर्ष कर दी गई है।  सी.एम. मान ने कहा कि 500 रुपए वाली स्टांप घर बैठे ही मिलेगी। कैबिनेट मीटिंग में गऊशालाओं के लिए गए अहम फैसले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि रजिस्टर्ड गऊशालाओं का 31 अक्तूबर का बिजली बिल माफ कर दिया गया है।। इसके बावजूद भी गऊशालओं के साथ बातचीत की जाएगी।  

कैबिनेट मीटिंग में गन्ने की फसल को लेकर नोटिफिकेशन को मंजूरी दी गई है। उन्होंने किसानों से कहा कि गन्ने के नए भाव जारी कर दिए गए हैं। नए भाव में सरकार का 50 रुपए प्रति क्विंटल हिस्सा होगा। गेहूं के लिए 1000 रुपए प्रति क्विंटल सब्सिडी दी गई है। 2 लाख क्विंटल बीज सब्सिडी देने का उद्देश्य है। किसानों को 1500 रुपए प्रति क्विंटल सहूलियत दी गई है। मूंगी की फसल एम.एस.पी. दी गई। सरकार ने किसानों को 40 करोड़ रुपए अदा किए हैं। सरकार पर गन्ना किसानों को कोई बकाया नहीं है। सीधी बिजाई करने वालों को 24 करोड़ 83 लाख रुपए दिए गए हैं। बता दें कि पंजाब कैबिनेट में कई फैसलों पर मोहर लगी है। 

पने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News