भगवंत मान का कांग्रेस पर तंज, कहा- जिनकी आपस में नहीं बनती वह पंजाब का क्या सोचेंगे

punjabkesari.in Saturday, Dec 18, 2021 - 06:35 PM (IST)

चब्बेवाल (गुरमीत, अमरीक): आज राज्य प्रधान आम आदमी पार्टी के भगवंत मान चब्बेवाल में रैली करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा पंजाब में कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल-बसपा गठजोड़ को विधानसभा चुनावों में लोग पसंद नहीं करेंगे। यह रैली हरमिंदर सिंह संधू प्रधान आम आदमी पार्टी हलका चब्बेवाल के नेतृत्व में हुई। भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस सरकार के अंदर कलह चल रही है।  मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी की जाखड़ के साथ नहीं बनती, जाखड़ की रंधावा के साथ नहीं बनती, रंधावा की नवजोत सिद्धू के साथ नहीं बनती और नवजोत सिद्धू की किसी के साथ भी नहीं बनती, यह लोग पंजाब के लोगों का कुछ भी संवार नहीं सकते। 

PunjabKesari

भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस को पता था कि 2017 में उनकी सरकार नहीं आएगी, इसलिए उन्हों ने गुटका साहिब की कसम खाई जिससे पंजाब के लोग उन पर विश्वास कर सकें और यह कहा गया कि सारा कर्जा माफ कर देंगे, घर-घर नौकरी देंगे और लोग इनके जाल में फंस गए। इसके बाद कांग्रेस को सत्ता सौंप दी और उसका नतीजा राज्य के लोगों को 5 साल भुगतना पड़ा। गुरनाम सिंह चढूनी की तरफ से बनाई गई नई पार्टी को लेकर बोलते हुए भगवंत मान ने कहा कि चढूनी को पार्टी बनाने का हक है परन्तु पंजाब की जनता किस एजंडे के अंतर्गत जाती है, यह जनता तय करेगी। 

भगवंत मान ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी ही लोगों के घरों के बारे में बात करती है। आरविंद केजरीवाल की तरफ से दी गई गारंटियों को पूरी तरह के साथ पूरा करने का विश्वास दिलाती है। उन्होंने कहा कि यदि आम आदमी पार्टी सत्ता में आती है तो वह सरकारी स्कूलों में सुधार करेंगे। उन्होंने कहा कि घर चलाने वाली हर औरत के खातों में 1000 रुपए डाले जाएंगे, सस्ती बिजली और अच्छी सेहत सहूलता दीं जाएंगी। इस मौके बड़ी संख्या में अधिकारी और वर्कर मौजूद थे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News