पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू का करीबी गिरफ्तार, पढ़ें क्या है पूरा मामला

punjabkesari.in Monday, Aug 18, 2025 - 10:40 AM (IST)

लुधियाना: कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू के करीबी सुनील मडिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने नगर निगम द्वारा सील किए गए दफ्तर की सील तोड़ दी। यह दफ्तर माल रोड स्थित धौलागिरी अपार्टमेंट में था।

नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक, संबंधित दफ्तर रिहायशी अपार्टमेंट में अवैध रूप से कमर्शियल उपयोग के लिए बनाया गया था। इस वजह से नगर निगम ने इसे सील कर दिया था। आरोप है कि सुनील मडिया ने सील तोड़कर दोबारा दफ्तर खोल लिया। नगर निगम ने इस पूरे मामले की शिकायत लिखित रूप से पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मडिया को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News