CIA स्टाफ की बड़ी कार्रवाई! महिला सहित 2 भगोड़े Arrest
punjabkesari.in Friday, Jul 28, 2023 - 08:27 PM (IST)

लुधियाना (ऋषि): सी.आई.ए-2 की पुलिस की तरफ से एक महिला सहित 2 भगोड़ों को 2 विभिन्न मामलों में पकड़ कर सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है। जानकारी देते हुए इंचार्ज बेअंत जुनेजा ने बताया कि पहले मामले में पकड़े गए आरोपी की पहचान गुरजीत सिंह (40) निवासी जालंधर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ साल 2019 में थाना हैबोवाल में सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति को घायल करने के आरोप में केस दर्ज हुआ था जिसमें 4 जुलाई 2023 को उसे अदालत की तरफ से पी.ओ. करार दिया गया था।
दूसरे मामले में पकड़ी गई आरोपी महिला की पहचान लैला निवासी न्यू सुभाष नगर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ साल 2016 में ट्रैफिकिंग इमोरल एक्ट के अधीन केस दर्ज हुआ था जिसमें 17 अप्रैल 2023 को अदालत की तरफ से उसे भगोड़ा करार दिया गया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here