Punjab : शहर में नगर निगम का बड़ा Action, 6 दुकानों सहित कई अवैध निर्माण ध्वस्त

punjabkesari.in Thursday, Oct 17, 2024 - 08:44 PM (IST)

लुधियाना (हितेश) : अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए नगर निगम ज़ोन-बी की टीम ने वीरवार को दुकानों, लेबर क्वार्टरों सहित 16 अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त आदित्य डेलचवाल के निर्देशों पर की गई है, जिन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में शहर के विभिन्न इलाकों में अचानक निरीक्षण किया था।

16 गैर-कानूनी निर्माणों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में सहायक टाउन प्लानर (ए.टी.पी. - ज़ोन बी) दविंदर सिंह ने बताया कि रंजीत सिंह नगर और बाबा दीप सिंह नगर में सात अवैध दुकानों को ढहा दिया गया है। इसके अलावा भगत सिंह नगर क्षेत्र में एक लेबर क्वार्टर की इमारत को भी ढहा दिया गया। इसके अलावा रंजीत सिंह नगर में छह अवैध दुकानों और दो अवैध इमारतों को सील किया गया है।

ए.टी.पी. सिंह ने बताया कि नगर निगम आयुक्त डेलचवाल द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार आने वाले दिनों में भी अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। इस दौरान नगर निगम आयुक्त डेलचवाल ने शहरवासियों से अपील की है कि वे नगर निगम से बिल्डिंग प्लान मंजूर करवाकर ही निर्माण का कार्य शुरू करें, नहीं तो अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News