प्रकाश सिंह बादल के निधन के चलते पंजाब कांग्रेस की बड़ी घोषणा
punjabkesari.in Wednesday, Apr 26, 2023 - 09:10 PM (IST)

चंडीगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन के चलते पंजाब कांग्रेस ने बड़ी घोषणा की है। दरअसल पंजाब कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन के चलते सम्मान के रूप में एक दिन के लिए जालंधर उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार को स्थगित कर दिया है। पार्टी कल यानी 27 अप्रैल को जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए अपने सभी कार्यक्रमों व रैलियों को स्थगित करने जा रही है। बता दें कि बीते दिन पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन हो गया था, जिसके चलते कांग्रेस ने उक्त फैसला लिया है।