RTI में खुलासा, Covid की पहली और दूसरी लहर से हुई मौतों की संख्या में बड़ा अंतर

punjabkesari.in Friday, Jul 30, 2021 - 02:46 PM (IST)

चंडीगढ़(पाल): कोविड की पहली लहर से लेकर दूसरी तक ऑफिशियली शहर में 809 मरीजों की मौत हुई है जोकि कोविन ऑल इंडिया डाटा के मुताबिक भी है लेकिन शहर के आर.टी.आई. एक्टिविस्ट आर.के. गर्ग द्वारा ली गई आर.टी.आई. जानकारी को देखें तो कोविड में शहर से इससे ज्यादा लोगों की मौत कोविड से हुई है। 16 जुलाई को जी.एम.सी.एच. से मिली जानकारी के मुताबिक कोविड से 879 मौतें हुई हैं।

 उन्हें एक जनवरी साल 2020 से 27 मई साल 2021 तक जी.एम.सी.एच. के  मॉर्चरी में 3329 शव मिले हैं। आर.टी.आई. आवेदन और आर.टी.आई. अपील के बावजूद जी.एम.सी.एच. ने महीने वार और 879 और 3329 शवों का विवरण नहीं दिया है। आर.के. गर्ग  है कि सही तरीके से डाटा सही नहीं जिसे सही करने की जरूरत है ताकि सभी को सही जानकारी मिल सके।

वहीं हैल्थ डायरैक्टर डॉ. अमनदीप कंग का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जाएगा जिसे आई.डी.एस.सी. को इस मामले की जांच के लिए कहेंगे।   एम.सी.चंडीगढ़ केएक आर.टी.आई.जवाब के अनुसार 20 फरवरी से 21 मई तक 739 लोगों की मौत हुई है, जबकि 20 फरवरी से 20 अप्रैल के बीच कोई मौत नहीं हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News