लुधियाना लूटकांड : गिरफ्तार डाकू हसीना को लेकर लुधियाना पुलिस का बड़ा खुलासा
punjabkesari.in Saturday, Jun 17, 2023 - 05:04 PM (IST)

लुधियाना : लुधियाना लूटकांड की गिरफ्तार की गई मास्टरमाइंड डाकू हसीना को लेकर लुधियाना पुलिस का बड़ा खुलासा सामने आया है। लुधियाना पुलिस कमिश्नर ने प्रैस कांफ्रैंस करते बताया कि यह एक बड़ी कामयाबी है, जब लुधियाना लूटकांड की मास्टरमाइंड गिरप्तार मनदीप मोना और उसके पति जसविंद्र सिंह को गिरफ्तार करने में कामयाब हुई। दोनों आरोपियों को उत्तराखंड से दोनों गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि काऊंटर इंटैलीजैंस ऐजैंसी की मदद से लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 100 घंटों के भीतर मोना को पति सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मोना 29 साल की है, इसकी 2018 में शादी हुई थी, लेकिन उसका तलाक हो गया था, जिसके बाद फरवरी में जसविंद्र के साथ इसने शादी कर ली थी।
आरोपी मोना ने लूट की कामयाबी के बाद केदारनाथ, हरिद्वार व हेमकुंड साहिब जाने का प्लान बनाया था। दरअसल मोना ने मन्नत मांगी थी कि लूट की कामयाबी के बाद वे उक्त स्थानों पर दर्शन के लिए जाएंगी, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उन्हें सूचना मिल गई कि उनके साथी गिरफ्तार हो गए हैं तो वे हेमकुंड साहिब माथा टेकने चल गए। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि आरोपियों को उनके गलत कामों को नतीजा मिल गया है। उन्होंने बताया कि वारदात में शामिल अन्य आरोपी मनी, गोपा व एक अन्य वांटेड चल रहे हैं। इस मामले में एक अन्य तीसरे शख्श की भी गिरफ्तारी हुई है। एक अन्य आरोपी गौरव को गिद्दड़बाहा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इस मामले में अब तक 5 करोड़ 75 लाख की बरामदगी हो चुकी है तथा आज 21 लाख रुपए और बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा पहले से गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 4 दिन का रिमांड हासिल िकया गया है तथा आज काबू किए गए दोनों आरोपियों को भी कोर्ट में पेश किया जाएगा तथा आगे की कार्रवाई की जाएगी।