बड़ी वारदात, पूर्व कांग्रेसी सरपंच का गोलियां मार कर किया कत्ल

punjabkesari.in Wednesday, Dec 08, 2021 - 11:59 AM (IST)

मोरिंडा (कमलजीत सिंह): मोरिंडा के गांव उधमपुर नला में बड़ी वारदात होने की खबर मिली है। यहां के पूर्व कांग्रेसी सरपंच अवतार सिंह का मोटरसाईकल सवार 2 अज्ञात व्यक्तियों ने गोलियां मार कर कत्ल कर दिया। जानकारी के अनुसार करीब साढ़े 7 बजे जब अवतार सिंह अपने घर के नजदीक ही दूध की डेयरी के पास पहुंचे तो मोटरसाईकल सवार 2 व्यक्तियों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। हमलावारों की तरफ से करीब 9 फायर किए गए। इस दौरान अवतार सिंह गंभीर रूप से साथ घायल हो गए। 

यह भी पढ़ेंः माकन की नियुक्ति पर बोले बिक्रम मजीठिया, सिद्धू और चन्नी सहित गांधी परिवार को घेरा

PunjabKesari

उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने अवतार सिंह को मृतक करार कर दिया। बताया जा रहा है कि अतवार सिंह मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी थे। मौके पर फोरेंसिक टीम और पुलिस की तरफ से मामलो की जांच की जा रही है। गांव के लोगों का कहना है कि अवतार सिंह का किसी के साथ कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News