पंजाब में बड़ी वारदात, निहंग सिंहों ने घर में घुस की युवक की ह/त्या

punjabkesari.in Tuesday, Jul 30, 2024 - 03:30 PM (IST)

पट्टी: पट्टी में निहंगों द्वारा एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घटना पट्टी के वार्ड नंबर 6 की बताई जा रही है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें निहंग सिंह कुछ लोगों से विवाद करते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि 6 निहंग सिंह एक घर में घुस जाते हैं और इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर धक्का-मुक्की होती है, फिर निहंग सिंह तेजधार हथियारों से युवक की हत्या कर देते हैं। मृतक की पहचान शम्मी कुमार पुरी के रूप में हुई है। निहंग सिंहों द्वारा शख्स के बेटे की कलाई भी काट दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News