पंजाब में बड़ी वारदात, बेटे ने बाप का गोली मार किया कत्ल
punjabkesari.in Wednesday, Sep 28, 2022 - 12:33 PM (IST)

झबाल: तरनतारन के झबाल थाना क्षेत्र के अधीन आते एक गांव में जायदाद को लेकर चल रहे विवाद में पूर्व सैनिक ने अपने ही पिता को गोली मारकर कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान रघबीर सिंह निवासी गांव कोट धर्म चंद कलां के रूप में हुई है।
पंजाब केसरी को मिली जानकारी के अनुसार पूर्व फौजी दिलबाग सिंह पुत्र रघबीर सिंह का अपने पिता से गांव कोट धर्म चंद कलां में जायदाद को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। पता चला है कि रघबीर सिंह अपने दूसरे भाई मेहताब सिंह के घर पर रह रहे थे। आज सुबह दिलबाग ने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से पिता रघबीर को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही झबाल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए मृतक के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेज दिया और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here