बड़ी वारदात: सरेआम नैशनल हाईवे पर नौजवान का कत्ल, जानें मामला

punjabkesari.in Monday, Apr 18, 2022 - 07:31 PM (IST)

मोगा (विपन): मोगा-बरनाला नैशनल हाईवे पर गांव बौडे नजदीक पैट्रोल पंप के कारिंदे का बीती रात कत्ल करने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक नौजवान जोगिन्द्र सिंह पैट्रोल पंप पर काम करता था, जिसका बीती रात अज्ञात हत्यारों ने बेसमैंट मार कर कत्ल कर दिया गया। घटनास्थल पर पहुंची थाना बधनीकलां की पुलिस जांच में जुट गई है। फिलहाल कत्ल के कारणों का पता नहीं लग सका है। शक जताया जा रहा है कि यह घटना लूट की हो सकती है। उधर डी.एस.पी. सरफराज आलम ने बताया कि यह घटना रात 11 बजे के करीब की है।

उन्होंने कहा कि दो अनजान व्यक्ति पैट्रोल पंप पर बोतल में तेल भरवाने के लिए आए थे परन्तु पंप कारिंदे ने बोतल में तेल भरने से इन्कार कर दिया। इसके बाद दो व्यक्ति पंप पर आए, जिन्होंने कारिंदे का कत्ल कर दिया। डी.एस.पी. ने बताया कि मुलजिम आई-20 कार पर सवार होकर आए थे। उन्होंने कहा पुलिस की तरफ से सी.सी.टी.वी. कैमरे चैक किए जा रहे हैं और जल्द ही मुलजिमों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News