बड़ी खबर: 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल की जान को खतरा!

punjabkesari.in Thursday, Mar 02, 2023 - 03:31 PM (IST)

पंजाब  डेस्क: 'वारिस पंजाब दे'  के प्रमुख अमृतपाल की जान को खतरा होने की खबर सामने आई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खुफिया एजेंसियों ने पंजाब पुलिस को अलर्ट किया है। अमृतपाल पर जानलेवा हमला हो सकता है। बताया जा रहा है कि पंजाब की शान्ति भंग करने के लिए बड़ी साजिश की आशंका है। सूत्रों से भी जानकारी मिली है कि पंजाब पुलिस को जानकारी दे दी गई है। 

बता दें अमृतपाल आए दिन अपने विवादित बयानों के चलते चर्चा में रहते हैं। अभी कुछ दिन पहले अजनाला में हुई घटना के बाद  भी उनको लेकर माहौल गरमाया हुआ है। आपको यह भी बता दें अजनाला थाने में अमृतपाल अपने समर्थक की रिहाई के लिए धरना लगाने दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को लेकर चले गए थे।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News