बहबल कलां गोलीकांड मामले में सामने आया बड़ा अपडेट, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला

punjabkesari.in Thursday, Jul 11, 2024 - 07:58 PM (IST)

जालंधर- बहबल कलां और कोटकपुरा गोलीकांड मामले में सस्पेंड चल रहे आई.जी परमराज सिंह उमरानंगल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। कोर्ट ने उन्हें ड्यूटी पर बहाल करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

इससे पहले 2 जुलाई को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को उमरानंगल का निलंबन रद्द कर उन्हें बहाल करने का आदेश दिया था। अब कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें दोबारा ड्यूटी पर बहाल कर दिया गया है। फिलहाल उन्हें डीजीपी कार्यालय में पदस्थ किया गया है। गौरतलब है कि आई.जी. परमराज सिंह उमरानंगल विरुद्ध कोटकपूरा गोलीकांड, बहबल कलां गोलीकांड और एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत 3 एफ.आई.आर दर्ज किये गये थे, जिनमें से एन.डी.पी.एस मामले से उन्हें पहले ही बरी किया जा चुका है, जबकि अन्य दो मामलों में उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Radhika Salwan

Related News