Big News : अमृतपाल सिंह पर बड़े Action की तैयारी
punjabkesari.in Saturday, Mar 18, 2023 - 05:02 PM (IST)

चंडीगढ़ : वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह की जालंधर में गिरफ्तारी के बाद प्रशासन एक बड़े एक्शन की तैयारी में जुट गया है। बताया जा रहा है कि अमृतपाल सिंह पर एन.एस.ए. (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाया जा सकता है।
दरअसल एन.एस.ए. कानून का मतलब है कि किसी को भी 12 महीने तक गिरफ्तार रखा जा सकता है या फिर इस कानून के तहत 3-3 महीने के लिए गिरफ्तार किया जा सकता है। अगर प्रशासन को लगता है कि उक्त शख्स की वजह से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा हो रहा है तो उस पर एन.एस.ए. कानून लगाया जा सकता है। इस तरह से अगर अमृतपाल पर एन.एस.ए. कानून लगा दिया जाता है तो 12 महीने तक अमृतपाल की जमानत होना संभव नहीं है या फिर 3-3 महीने के लिए उसे गिरफ्तार किया जा सकता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here