Big News: पकड़े गए आतंकियों से मिले हथियारों को लेकर खुलासा

punjabkesari.in Tuesday, Aug 16, 2022 - 02:55 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब व दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े गए दहशतकारों को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। इन दहशतगर्दों के पाकिस्तानी एजेंसी आई.एस.आई. से कनैक्शन जुड़ता नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए  4 पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान प्रीत नगर मोगा के दीपक शर्मा, फिरोजपुर के गांव कोट करोड़ कलां के संदीप सिंह, दिल्ली के नजफगढ़ के गांव ईशापुर के सन्नी डागर और नई दिल्ली के गोइला खुर्द निवासी विपिन जाखड़ के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी विपिन जाखड़ के घर में छिपे हुए थे। गिरफ्तार किए सभी आरोपियों को शनिवार को स्थानीय मोहाली अदालत में पेश कर 5 दिन का रिमांड हासिल कर लिया है। 

इनमें एक आरोपी विपिन जाखड़ आतंकवादियों को पनाह देता था। वह गाड़ी से लेकर सभी इंतजाम भी करता था। बार्डर पर हथियारों से लेकर ड्रग्स की भी सप्लाई करता था।  इसने 2015 में द्वारका में आजाद चुनाव भी लड़ा था जिसमें हार गया। बताया जा रहा है कि विपिन जाखड़ और इसके साथियों से जो हथियार बरामद हुए है वह ज्यादातर पाकिस्तान आर्मी के पास होते हैं। 

बता दें स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में अलर्ट चल रहा थी। इसी बीच पंजाब पुलिस ने 4 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर यह स्पैशल ऑप्रेशन चलाया था। अनुसार इन आतंकवादियों का पाकिस्तानी एजेंसी आई.एस.आई. से कनैक्शन बताया जा रहा है। आतंकवादियों से पुलिस ने 3 हैंड ग्रेनेड, दो 9 एम.एम. पिस्टल और 40 कारतूस भी बरामद किए थे। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये आतंकवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे।

4 आतंकियों का मोहाली में मेडिकल टैस्ट करवाया गया। यह भी बता दें कि आरोपियों का संबंध कनाडा आधारित गैंगस्टर अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला और ऑस्ट्रेलिया आधारित गैंगस्टर गुरजंट सिंह उर्फ जंटा के साथ है। यह पंजाब पुलिस द्वारा एक हफ्ते से भी कम समय में बेनकाब किया गया ऐसा तीसरा मॉड्यूल है, जो हथियारों और विस्फोटक सामग्री की सरहद पार से तस्करी में शामिल था।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News