Big News: पंजाब काउंटर इंटेलिजेंस द्वारा पकड़े गए आरोपियों ने उगले कई राज

punjabkesari.in Sunday, Oct 09, 2022 - 01:48 PM (IST)

चंडीगढ़: गत दिन पंजाब काउंटर इंटेलिजेंस ने  गोइंदवाल जेल में बंद कैदी सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपियों में से पुलिस ने जेल में बंदी केदी जसकरण का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। अमृतसर पुलिस को 5 आरोपियों को पांच दिन का रिमांड हासिल हुआ है। सूत्रों के अनुसार उन्होंने पूछताछ में कई राज उगले हैं। आरोपी जसकरण जेल में बैठा बड़ा नेटवर्क चला रहा था। वह व्हाट्सएप के जरिए पाकिस्तान बैठे एजैंटों से बात करता था और आई.एस.आई. के संपर्क में था। आई.एस.आई. जेल मेंब बंद कैदियों के साथ मिलकर एक बड़ा नेटवर्क चला रहा है। पाकिस्तान से बड़ी खेप पंजाब व अन्य राज्यों में सप्लाई करवाता था। 

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार  जेल में बैठा आरोपी 7 महीने में 40 से अधिक बड़ी खेप पंजाब में पहुंचाने में कामयाब हुआ है।  क्रॉस बार्डर के जरिए पाकिस्तान से पंजाब के साथ-साथ अन्यों राज्यों में सप्लाई की जाती है। इनमें से असला, ड्रग्स, आर.डी.एक्स., ग्रेनेड, अवैध हथियार क्रास बार्डर के जरिए पंजाब में पहुंचाए गए हैं। 

बताया जा रहा है कि आसिफ ने गोइंदवाल में जेल में बंद जसकरण को लालच दिया जिसके चलते पंजाब में बड़े स्तर पर तस्करी की शुरूआत हुई। आरोपी पंजाब का माहौल खराब करने और दहशत फैलाने की कोशिश में थे। जिक्रयोग्य है कि करनाल बार्डर, शाहाबाद में 15 अग्सत को साजिश को अंजाम देन जिसे  एस.टी.एफ. हरियाणा ने पकड लिया था, आई.ई.डी प्लांट में आदि में आई.एस.आई. और आतंकी रिंदा का नाम बार-बार सामने आ रहा है।

काउंटर इंटेलिजेंस ने सीमा पार पाकिस्तान से ड्रोन के रास्ते हथियारो की तस्करी करने वाले  4 कुख्यात स्मगलरो और गोइंदवार जेल में बंद कैदी जसकरण को गिरफ्तार किया है  जिनके कब्जे  से 1 एमपी -4 राइफल, 17 पिस्तौल, 10 मैग्जिन, 700+ गोला बारूद सहित 500 ग्राम हेरोइन बरामद की है। साथ ही 1.1 करोड़ रुपए भी बरामद किए गए हैं। आरोपी पंजाब में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में थे। फिलहाल स्पेशल टास्क फोर्स के अधिकारी आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रहे हैं और बहुत जल्द कई अहम खुलासे होने की संभावना है। पुलिस ने आरोपियों से जो मॉडर्न ऑफ मेड हथियारों जखीरा बरामद किया है उसे लेकर सारी जानकारी पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने मीडिया से सांझी की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News