निहंग सिंह बाणे में बाइक सवारों ने कारोबारी को बनाया निशाना, इलाके में दहशत का माहौल

punjabkesari.in Wednesday, Nov 29, 2023 - 12:46 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब में अनसर तत्वों द्वारा आए दिन माहौल खराब किया जा रहा है।  चोरी, हत्या, फायरिंग व कारोबारियों से लूट की घटनाएं लॉ एंड आर्डर को चुनौती देती हुई नजर आ रही है।  ऐसे में लुधियाना से खबर सामने आई है। निहंग सिंह बाणे में दो बाइक सवार बदमाशों ने एक फूलों के कारोबारी को निशाना बनाया। थाने से महज 200 मीटर दूर बदमाश कारोबारी से डेढ़ लाख रुपए की नकदी व 2 मोबाइल छीन फरार हो गए। इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। 

जानकारी के अनुसार उक्त देर रात करीब साढ़े 11 बजे की है।  नरेश शर्मा ने बताया कि वह फूलों का कारोबार करता है। आजकल शादियों का सीजन है जिसके चलते वह मल्होत्रा रिजोर्ट में डेकोरेट का काम कर वापिस घर लौट रहा था। इस दौरान जब फील्ड गंज के कूचा में पहुंचा तो निंहग सिंह बाणे में 2 मोटरसाइकिल सवारों ने उसे रास्ते में घेर लिया। निंहग सिंह बाणे में बदमाशों ने उससे मोबाइल व नकदी छीनने की कोशिश की तो उसने इसका विरोध किया। 

ऐसे में उन्होंने उस पर बरछे से वार किया तो  उसके हाथ व सिर पर चोटें आईं। वह काफी चिल्लाया लेकिन किसी ने भी उसकी आवाज नहीं सुनी। बदमाश  मोबाइल व नकदी छीन फरार हो गए। उसने बदमाशों का पीछा भी किया। प्राथमिक उपचार के लिए वह सिविल अस्पताल और डी.एम.सी. अस्पताल पहुंचा। पीड़ित ने बताया कि वह पुलिस को इस घटना बारे शिकायत देंगे। फिलहाल महज 200 मीटर की दूरी पर थाना होने के बावजूद वहां घटनास्थल पर कोई पुलिस कर्मचारी या पी.सी.आर. का कोई भी दस्ता नहीं पहुंचा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News