बिक्रम मजीठिया ने गायक बब्बू मान को डाली जफ्फी.... सोशल मीडिया पर वायरल हो रही Video
punjabkesari.in Monday, Feb 16, 2026 - 01:04 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर बब्बू मान अक्सर अपनी सिंगिंग और स्टाइल के लिए चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार वे अपनी जबरदस्त फिटनेस की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया बब्बू मान से मिले, इस दौरान वे मान का फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन देखकर पूरी तरह हैरान रह गए और उन्हें गले लगा लिया।
मजीठिया का रिएक्शन
सोशल मीडिया पर सामने आई जानकारी के मुताबिक, बिक्रम मजीठिया ने बब्बू मान की फिटनेस की तारीफ की और कहा कि वे उन्हें पहली नजर में पहचान नहीं पाए। मान के नए लुक और फिट बॉडी ने सबका ध्यान खींचा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बिक्रम मजीठिया और बब्बू मान ने एक-दूसरे को गले लगाया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

