बिक्रम मजीठिया ने पेशी से मांगी छूट, जानें क्या है पूरा मामला

punjabkesari.in Saturday, Feb 14, 2026 - 10:16 AM (IST)

पंजाब डेस्क: शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पेशी में छूट की मांग की है। मजीठिया ने शुक्रवार को सरकारी काम में रुकावट डालने और बल प्रयोग करने के 5 साल पुराने मामले में पेशी से छूट मांगी। CJM कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोप तय करने के लिए 23 फरवरी की तारीख तय की है। मजीठिया की तरफ से बचाव पक्ष के वकील राजेश कुमार राय ने पेशी से छूट के लिए अर्जी दी।

दर्ज मामले के तहत सेक्टर-3 में MLA हॉस्टल के पास अकाली नेताओं का प्रदर्शन था, जो मुख्यमंत्री आवास पर किसानों की मांगों के समर्थन में ज्ञापन देने पर अड़े थे। पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास के चारों ओर बैरिकेड लगा दिए थे। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने बैरिकेड तोड़ दिए और पुलिस कर्मियों पर हमला किया। इस मामले में सेक्टर-3 थाना पुलिस ने बिक्रम सिंह मजीठिया समेत 23 अकाली नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News