दिल्ली हिंसा मामले में किसानों के लिए CM चन्नी की घोषणा के बाद भड़के भाजपा नेता
punjabkesari.in Saturday, Nov 13, 2021 - 02:37 PM (IST)

लुधियाना (नरिंदर महिंद्रा) : पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा किसान आंदोलन दौरान लाल किला हिंसा में पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज का शिकार हुए तथा देश विरोधी मामलों में फंसे किसानों को मदद हेतु 2-2 लाख रुपए का ऐलान किया गया है। पंजाब सरकार के इस ऐलान के बाद सियासत पूरी तरह गरमा गई है। इस संबंध में भाजपा के प्रदेश सचिव सुभाष शर्मा ने एन.आई.ए. से पूरे मामले की जांच करने का अनुरोध किया है। उन्होंने पूरे मामले में कांग्रेस की भूमिका की जांच की भी मांग की। भाजपा नेता ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि कांग्रेस के ऐलान के बाद साफ हो गया कि लाल किले की हिंसा के पीछे कांग्रेस का हाथ है।
यह भी पढ़ें : केजरीवाल का पंजाब दौरा रद्द वहीं राजनीति में आने पर सोनू सूद ने दिया बयान
भाजपा नेता के बयान को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन संदीप संधू ने कहा कि देश का एक किसान देशद्रोही कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा कि किसानों ने किसी भी तरह से तिरंगे का अपमान नहीं किया है। तिरंगा सबसे ऊपर था और हमेशा सबसे ऊपर रहेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस पर हमला करने वाले किसान निंदनीय हैं लेकिन बाकी निर्दोष किसानों पर मुकदमा चलाना सही नहीं है।
यह भी पढ़ें : BSF मुद्दे को लेकर IG का बयान, नहीं कम हुए पंजाब पुलिस के अधिकार
दूसरी ओर लुधियाना से शिअद जिलाध्यक्ष प्रधान यूथ गुरदीप सिंह गोशा ने भाजपा नेता को देशद्रोही करार दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी नेताओं को शोभा नहीं देती। उन्होंने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है। उन्होंने कांग्रेस द्वारा किसानों की मदद करने पर भी अपने विचार सांझा किए और कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आए, कांग्रेस ने किसानों को याद किया जबकि कांग्रेस ने सबसे पहले काले कानूनों का समर्थन किया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here