भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने किसान नेताओं को लेकर कही ये बात

punjabkesari.in Tuesday, Nov 23, 2021 - 02:14 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने किसान नेताओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। अश्विनी शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की घोषणा के फैसले से किसान नेता हैरान हैं। अश्विनी शर्मा ने कहा कि किसानों को अपनी दुकानें बंद होती नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें : 25 नवंबर को बाघापुराना आएंगे CM चन्नी, करेंगे कई बड़े ऐलान

उन्होंने कहा कि किसान नहीं चाहते कि आंदोलन को खत्म किया जाए। दूसरी तरफ कांग्रेस की चन्नी सरकार पर निशाना सादते हुए अश्विनी शर्मा ने कहा कि सिर्फ लोगों को लुभाने वाली सरकार है जबकि भाजपा दूसरी पार्टियों की तरह लोगों को लुभाती नहीं है। उन्होंने कहा कि जब पंजाब का खजाना खाली है तो चन्नी सरकार जनता से किए अपने वादों को कैसे पूरा करेगी है। 

यह भी पढ़ें : 'आप' के सी.एम. फेस को लेकर बोले अरविंद केजरीवाल

म आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर राजनीतिक हमला करते हुए अश्विनी शर्मा ने कहा कि केजरीवाल नौटंकी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का चुनावी मैनीफैस्टो एक संकल्प होगा। अपने विरोधियों के बारे में बोलते हुए अश्विनी शर्मा ने कहा कि विपक्षी दल घोषणा से भागते हैं लेकिन भाजपा की नीतियां बहुत स्पष्ट हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News