हरपाल चीमा के ''ऑपरेशन लोटस'' के बयान पर भाजपा का पलटवार, सुनाई खरी-खरी
punjabkesari.in Wednesday, Sep 14, 2022 - 01:47 PM (IST)

लुधियाना: बी.जे.पी. के सीनियर नेता अश्विनी शर्मा ने लुधियाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए वित्त मंत्री हरपाल चीमा द्वारा बी.जे.पी. पर लगाए गए आरोपों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पिछले 8 वर्षों से इस देश में जनमत के आधार पर शासन कर रही है।
अश्विनी ने कहा कि हरपाल चीमा की पार्टी को भाजपा से कोई खतरा नहीं है क्योंकि लड़ाई उनके अपने ही घर में है। मान सरकार को जब भी कोई खतरा होगा, वह दूसरी पार्टियों से नहीं बल्कि अरविंद केजरीवाल से होगा। अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए अश्विनी शर्मा ने कहा कि केजरीवाल की नजर लंबे समय से पंजाब की सत्ता पर रही है। झूठ के बलबूते पर आम आदमी पार्टी की शुरुआत हुई है।
अश्विनी शर्मा ने कहा कि उनके मंत्रियों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं और कई जेल में हैं। आम आदमी पार्टी के पास प्रचंड बहुमत है। अश्विनी शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार भ्रष्ट सरकार है। यह आम आदमी की नहीं, खास आदमी की सरकार बन गई है। यह सरकार पंजाब को लूटने की कोशिश कर रही है। अवैध खनन तरीके से हो रही माइनिंग इस सरकार के लिए जंजाल बन गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here