देश की जनता को बर्बाद करने वाली भाजपा कुछ ही दिनों में पेट्रोल 100 के पार करेगी: सुनील जाखड़

punjabkesari.in Sunday, Sep 09, 2018 - 11:16 PM (IST)

अंमृतसर (कमल): पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रधान और संसद सुनील जाखड़ ने आज यहां पत्रकार सम्मेलन को संबोधन करते कहा कि देश में भाजपा की गलत नीतियों से आज देश पीछे जा रहा है परन्तु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशों के दौरे करके देश का पैसा खराब कर रहे हैं, इसके साथ देश की जनता को महंगाई की मार के साथ कुचल रहे हैं, हर दिन तेल की कीमतों का विस्तार करके देश की जनता को बर्बाद करने वाली भाजपा कुछ ही दिनों में पेट्रोल 100 के पार करेगी। उन्होंनेे कहा कि आज भी लोग पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को याद कर रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस के कार्यकाल में कच्चे तेल की कीमतें अधिक होती थी परन्तु पेट्रोल, डीज़ल के रेट कम ही रहते थे। आज देश में केवल भाजपा और प्रधानमंत्री के ही अच्छे दिन हैं, जनता डर -डर कर रह रही है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल का डेरा सच्चा सौदा के मुखिया को माफी दिलाने और डेरे की फि़ल्म एसएसजी 2 रिलीज करवाने में उसका ही हाथ है, जिसको सिख कौम कभी क्षमा नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि सुखबीर सिंह बादल अपने पिता मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को इसके साथ जोड़ रहा है। उन्होंने ने कहा कि 10 सितम्बर को तेल की बढ़ी कीमतों को लेकर किए बंद के आहवान के साथ अमृतसर शहर को इसलिए छूट दे दी है कि 10 को श्री गुरु ग्रंथ साहब का प्रकाश उत्सव होने के साथ बड़ी संख्या में संगतें सच्चखंड श्री दरबार साहब में माथा टेेकने आ रही हैं, जिसके चलते अमृतसर शहर को बंद के लिए छूट दे दी है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Des raj

Recommended News

Related News