भाजपाइयों ने गर्मजोशी से मनाया आम आदमी पार्टी के विधायक का ''बर्थडे''

punjabkesari.in Thursday, Aug 18, 2022 - 05:02 PM (IST)

पहले सोशल मीडिया पर डाली फोटो, बाद में कर दी डिलीट

जालंधर (अनिल पाहवा) : वैसे तो पंजाब में भाजपा के नेता आम आदमी पार्टी तथा पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को देखना पसंद नहीं करते, लेकिन भाजपा के कई नेता आम आदमी पार्टी के नेताओं के न केवल संपर्क में है, बल्कि उनकी जन्मदिन पार्टियों में भी देखे जा रहे हैं। कुछ वायरल हो रही फोटोज ने भाजपा नेताओं की आप विधायक के साथ बढ़ती पींघे जगजाहिर कर दी हैं। जालंधर में वीरवार को यह नजारा कई जगह पर देखने को मिला। दरअसल वीरवार को आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा का जन्मदिन था। वाजिब था कि आम आदमी पार्टी से लेकर रमन अरोड़ा के समर्थकों तक में उनके इस खास दिन के लिए जोश रहा होगा। लेकिन जो जोश भाजपा के नेताओं में दिखा, वह पंजाब भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

जालंधर में भाजपा के नेताओं ने न केवल रमन अरोड़ा को बधाई देने का तांता लगा रहा, बल्कि उनके केक काटने को भी भाजपा के नेता खूब आतुर दिखे। संभव है कि लोगों के शहर में आपसी संबंध होते हैं, जिसमें पार्टी या संगठन से अलग होकर सोचा जाता हो, लेकिन जिस तरह से रमन अरोड़ा के साथ भाजपाइयों ने पहले फोटो खिंचाए, फिर सोशल मीडिया पर डाले और बाद में डिलीट कर दिए, उससे तो यही लग रहा है कि दाल में कुछ काला है। 

 

जालंधर में रमन अरोड़ा को केक खिलाने से लेकर उनके लिए ''हैप्पी बर्थडे टू यू रमन जी'' जैसे गीत गाकर भी भाजपाइयों ने अपने जोश का प्रदर्शन किया। जो सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रहे हैं, उनमें भाजपा के जिला महासचिव राजीव ढींगरा, भाजपा उपाध्यक्ष अमित संधा, भाजपा मंडल 9 के अध्यक्ष सौरव सेठ, भाजपा मंडल 8 के अध्यक्ष अमित लुधरा, एग्जीक्यूटिव मैम्बर दविंद्र अरोड़ा तथा भाजपा पार्षद पति विनीत धीर साफ देखे जा सकते हैं। इन नेताओं की फोटो देखकर तो यही लग रहा है कि इनकी खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं। वैसे हम इस आपसी सदभावना को सलाम करते हैं और पार्टी से उठकर जो कदम उठाया गया है, उसका सम्मान करते हैं, लेकिन हैरानी की बात है कि भाजपा के पूर्व विधायकों के साथ ऐसे फोटो उनके जन्मदिन पर कम ही देखने को मिलते हैं। भाजपा के ये नेता सिर्फ खुशी का इजहार करने के लिए रमन अरोड़ा को केक खिला रहे हैं या फिर कुछ बड़े राजनीतिक घटनाक्रम को अंजाम देने की तैयारी में है, यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन यह बात साफ है कि भाजपा के आला अधिकारियों को इस खबर और फोटोज से कुछ समस्या हो सकती है। 

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News