मेघालय के विधानसभा चुनाव में चल रही है भाजपा लहर: तरुण चुघ

punjabkesari.in Tuesday, Feb 07, 2023 - 06:56 PM (IST)

चंडीगढ़ : भाजपा नेता तरुण चुघ मेघालय के विधानसभा चुनाव के प्रचार हेतु केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा के साथ मेघालय पहुंचे तथा राज्य की स्थिति एवं चुनाव प्रचार को लेकर विचार मंथन किया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने कहा है कि मेघालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर चल रही है। भारतीय जनता पार्टी पहली बार इस राज्य में विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इसे लेकर जहां पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है, वहीं मेघालय के मतदाताओं में भी भाजपा के पक्ष में लहर है।

इसके बाद चुघ ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार पूर्वोत्तर भारत के राज्यों के विकास के लिए सरकार इतनी गंभीर हुई है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने कई बार इन राज्यों का न सिर्फ दौरा किया, बल्कि यहां के विकास के लिए हर कदम उठाया। आजादी के बाद दशकों तक पूर्वोत्तर के राज्यों की अनदेखी की गई, इसे विकास से वंचित रखा गया, जिस कारण यह क्षेत्र उपेक्षित रहा। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल में कई बार मेघालय का दौरा किया, जिसके बाद से मेघालय के लोग अपने को मुख्यधारा में शामिल समझने लगे हैं। वैसे भी केंद्र में जब पहली बार भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सरकार बनी तो इस क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता से लेते हुए 2001 में अलग से पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय बनाया गया। कभी पूर्वोत्तर अशांति के लिए जाना जाता था, लेकिन नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अब पूर्वोत्तर के राज्य विकास के लिए जाने जाते हैं। यहां की प्रतिभाएं अपनी पहचान बना रही है। मोदी जी ने इस क्षेत्र के विकास के लिए पिटारा खोल दिया। यहां की जनता इसे भली-भांति समझ रही है और आगामी चुनाव में भाजपा को अपार समर्थन देने का फैसला ले लिया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News