भाजपा ने कैप्टन अमरिंदर से किया किनारा, नगर निगम चुनाव अकेले लड़ने की तैयारी में

punjabkesari.in Wednesday, Apr 27, 2022 - 08:26 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब में नगर निगम चुनावों को लेकर एक अहम खबर सामने आई है। जानकारी मिली है कि पंजाब में भाजपा अब कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ेगी। संगरूर लोकसभा सीट पर उप चुनाव  और 4 निगम के चुनावों को भाजपा अकेले लड़े जा रहे हैं। आज चंडीगढ़ में चुनावों को मीटिंग हुई जिसमें प्रदेश प्रधान अश्विनी शर्मा, सहप्रभारी नरिंदर रैना, दुष्यंत गौतम शामिल थे। इस दौरान भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम ने  कहा इस बार भाजपा अकेले चुनाव लड़ने की तैयार में है। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि जो केंद्र की लीडरशिप फैसला करेगी वही मंजूर होगा। बता दें संगरूर लोकसभा सीट से दूसरी बार सांसद रहे भगवंत मान ने पंजाब मुख्यमंत्री बनने पर इस पद से इस्तीफा दे दिया था। इसी कारण संगरूर लोकसभा सीट के चुनाव जल्द होंगे। 

पंजाब के 4 जिलो  के चुनाव इसी  साल होने जा रहे हैं। यह जिले जालंधर, लुधियाना, पटियाला, अमृतसर हैं। यह भी बता दे विधानसभा के चुनाव में भाजपा और कैप्टन सरकार का गठबंधन हुआ था। कैप्टन की पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी कोई सीट नहीं जीत पाई और भाजपा 2 सीटों से जीती थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News