स्कूल के बाहर Black Thar का खौफनाक कारनामा, कैमरे में कैद हुआ पूरा नजारा

punjabkesari.in Saturday, Dec 24, 2022 - 03:13 PM (IST)

लुधियाना (राज): सराभा नगर स्थित एक प्राइवेट स्कूल के बाहर थार चालक महिला ने दस साल के स्कूली छात्र को कुचल डाला। वह गंभीर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए डी.एम.सी. अस्पताल भर्ती करवाया गया है। घायल बच्चे का नाम श्रीश जैन है। जोकि किचलू नगर का रहने वाला है। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस ने छात्र के पिता मोहित जैन की शिकायत पर थार चालक महिला रणजीत कौर उर्फ प्रीत धनोआ के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पिता मोहित जैन ने बताया उसका बेटा श्रीश जैन सराभा नगर स्थित प्राइवेट स्कूल में पांचवी कक्षा का छात्र है। स्कूल में परिक्षा चल रही थी। वह छुट्टी के बाद उसका बेटी हैप्पी फोरजिरा पार्क से होते हुए रॉड क्रास कर रहा था। इस दौरान काले रंग की थार ओवरस्पीड पर आई और उसे टक्क्कर मार दी। जिस से वह कई फुट दूर गिर गया और थार ने उसे कुचल डाला। फिर आसपास के लोगों ने बच्चे को उठकार कर स्कूल प्रशासन को बताया और बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया।

सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हुई घटना
यह सारी घटना स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें नजर आ रहा है कि बच्चा पार्क की तरफ से रोड़ तक आया। मगर आगे अन्य वाहन खड़े होने के कारण उसे आगे से आ रही थार नजर नहीं आई और थार की स्पीड भी ज्यादा था। जिस कारण टक्कर हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज हासिल कर ली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News