Ludhiana के रेलवे स्टेशन पर 12 घंटे से अधिक रहा Black Out! कई विभागों का काम काज ठप्प
punjabkesari.in Saturday, May 23, 2026 - 02:09 PM (IST)
लुधियाना (गौतम/राज/गणेश) : रेलवे स्टेशन पर मेन बिजली सप्लाई की तार टूटने के कारण करीब 12 घंटे ब्लैक आऊट छाया रहा। बिजली सप्लाई न होने के कारण रेलवे स्टेशन पर कई विभागों का काम काज ठप्प हो गया। बिजली सप्लाई न होने का पता चलते स्थानीय अधिकारी दौड़ धूप में जुट में गए। पहले चर्चा रही कि चोरों ने बिजली की तार चोरी कर ली है, जिस कारण बिजली गुल हो गई है। लेकिन बाद में अधिकारियों ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते बिजली की तार कट गई थी, जिस कारण बिजली बंद रही।
मिली जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के मेन गेट के सामाने बन रही बिल्डिंग के पास जेसीबी मशीन से काम चल रहा था। रात को करीब 11 बजे इस काम के दौरान बिजली की तार कट गई, क्योंकि बिजली की मेन सप्लाई की तार अंडर ग्राऊड डाली हुई थी। जिस कारण बिजली सप्लाई रूक गई। इस कारण पार्सल विभाग, रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मो पर, स्टॉलो पर, माल गोदाम व अन्य स्थानों पर लाईट बंद हो गई। केवल टिकट बिक्री केन्द्र व अन्य एमरजैंसी स्थानों पर ही लाईट की सप्लाई चलाई जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि कड़ी मुश्कत के बाद शनिवार को सुबह लाईट की सप्लाई शुरू की गई।
बिजली सप्लाई होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली और विभागों में काम शुरू हुआ। पार्सल विभाग में बुकिंग का काम काफी समय तक ठप्प रहा । स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि मामले को लेकर आला अधिकारियों को अवगत करवाया गया है और तार टूटने को लेकर लेबर की तरफ से की गई लापरवाही को लेकर भी जांच की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

