सेंट्रल जेल में हवालातियों के बीच खूनी झड़प, जेल कर्मचारियों पर लगे ये आरोप
punjabkesari.in Tuesday, Nov 14, 2023 - 10:21 AM (IST)

लुधियाना (स्याल): ताजपुर रोड की सेंट्रल जेल में हवालातियों के बीच खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। इसके चलते एक बंदी के सिर पर चोट आने से इलाज के लिए सिविल अस्पताल भी लाया गया। घायल बंदी के परिजनों को घटना की सूचना मिलने पर सिविल अस्पताल पहुंच गए। जहां उनकी पुलिस कर्मचारियों के साथ बहस बाजी भी हुई। परिजनों ने जेल कर्मचारियों पर उनके बेटे के साथ मारपीट करने के गंभीर आरोप भी लगाए। घायल हवालाती की पहचान प्रीतम सिंह भोलू के रूप में हुई है। उक्त हवालाती पर हत्या आरोप का मामला दर्ज होने के चलते जेल में बंद है। उधर जेल प्रशासन इस घटना की जांच कर रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here