नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान व पार्षद में खूनी झड़प, थाने पहुंचा मामला

punjabkesari.in Wednesday, Mar 13, 2024 - 12:40 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब के बटाला में गत दिन नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान व पार्षद परिवार के बीच खूनी झड़प हुई। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। जब यह मामला पुलिस थाने पहुंचा तो वहां भी दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। जहां इंस्पेक्टर खुशबू शर्मा ने बड़ी मुश्किल से मामले को शांत किया। 

यह भी पढ़ें: Weather:  पंजाब में आज बदलेगा मौसम, भारी बारिश का Alert, जानें कैसा रहेगा हाल...

उक्त मामले में थाने में दोनों ओर से लोगों के बयान दर्ज किए गए। इस दौरान नगर कौंसिसल के पूर्व प्रधानव भाजपा के नेता जितेंद्र कल्याण ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 2021 में हुए कार्पोरेशन के चुनाव में कांग्रेसी नेत्री रीमा मल्होत्रा उनकी पत्नी में चुनाव हुए थे। दोनों के चुनावों के परिणाम आने के बाद दोनों में टाई हो गया। जिसके चलते लॉटरी सिस्टम का रास्ता अपनाते हुए प्रशासन ने उन्हें विजयी घोषित कर दिया। तब से ये लोग उनसे रंजिश रख हैं। आए दिन उनके साथ लड़ाई-झगड़ा करने पर उतर आते हैं। 

यह भी पढ़ें: पंजाब में बसों की हड़ताल को लेकर आई बड़ी Update

वहीं बताया कि गत दिन उनके बेटे को घर के बाहर घायल कर दिया और परिवार भी तेजधार हथियारों से हमला किया गया। दूसरी ओर कांग्रेसी पार्षद परिवार के हर्ष मल्होत्रा ने बयान दिया कि जितेंद्र कुमार ने चुनावों में जीत हासिल की थी तभी से जितेंद्र का परिवार भी उनसे राजनीतिक रंजिश रखता आ रहा है। उन्होंने भी उनके परिवार के साथ कई बार झगड़ा हुआ है। इस बारे पूरे मोहल्ले को भी जानकारी है कि उक्त जितेंद्र उनसे झड़प करता आ रहा है। एक-दूसरे पर थाने में केस चल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामला मोहल्ला नेहरू गेट का है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान लेने के बाद सी.सी.टी.वी. खंगाल रही है और गहराई से जांच में जुट गई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News