अमृतसर: रंजिश के चलते सरेआम गुंडागर्दी, CCTV कैमरे में कैद हुआ मंजर
punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 06:16 PM (IST)
अमृतसर (रमन) : जिले में रंजिश के चलते 2 पक्षों में खूनी झड़प की घटना सामने आई। इस दौरान बेसबॉल बैट से मारपीट की गई। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, अजनला शहर में पुरानी रंजिश को लेकर खुलेआम गुंडागर्दी देखने को मिली, जब एक पक्ष के जरनैल सिंह राजा कोटली और उसके साथियों ने गली में घुसकर सरेआम गुंडागर्दी की। इस दौरान आरोपी हाथों में बेसबॉल लेकर गुंडागर्दी का नाच किया, जिससे खून-खराबा हुआ। पूरी घटना की CCTV वीडियो भी सामने आई है, जिसमें वे मारपीट करते दिख रहे हैं। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस मौके पर कवलप्रीत सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर राजा कोटली और उसके साथियों ने उन पर हमला किया। उन्होंने कहा कि वे उनकी गली में घुसकर मारपीट करने लगे जिसमें उन्हें चोट भी आई। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर पीड़ित युवक हरप्रीत सिंह ने कहा कि उसके साथ सरेआम मारपीट की गई, उसने कहा कि हम पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग करते हैं कि जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए।
इस मौके पर पुलिस अधिकारी गुरमीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है। विरोधी पार्टी के युवक जरनैल सिंह ने कहा कि सबसे पहले उसे रोककर गाली-गलौज और मारपीट की गई। उसने कहा कि उसे 9 चोटें आई हैं और वह मांग करता है कि उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

