निकाय चुनावों दौरान खूनी झड़प, पुलिस के सामने ही भिड़ गए दो पक्ष

punjabkesari.in Sunday, Feb 14, 2021 - 02:18 PM (IST)

समानाः आज हो रहे निकाय चुनावों के दौरान खूनी झड़प हो गई। जानकारी अनुसार समाना में दो पक्ष किसी बात को लेकर पुलिस के सामने ही भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में गाली-गलौच भी हुई। फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में इस झड़प पर काबू पा लिया गया है। 

आपको बता दें कि आज मतदान दौरान कई जगहों से लड़ाई-झगड़े के मामले सामने आ रहे हैं। बटाला के वार्ड नंबर 34 के बूथ 76 और 77 में भी दो गुटों में हिंसक झड़प हुई। इसके अलावा वार्ड नंबर 13 से चुनाव लड़ रही बी.जे.पी. की महिला उम्मीदवार और उनके साथियों पर शरारती तत्वों द्वारा हमला किया गया। 

गौरतलब है कि पंजाब की 8 नगर निगमों, 109 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के आम और उपचुनाव के लिए आज प्रात:काल 8 बजे से शाम के 4 बजे तक मतदान होना शुरू हो गया है। वोटों की गिनती 17 फरवरी को प्रात:काल 9 बजे आरंभ होगी। सुबह होते ही वोटरों की लंबी कतारें पोलिंग बूथ के बाहर देखने को मिल रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mohit

Recommended News

Related News