कपूरथला में अज्ञात युवक का श''व बरामद, 3 दिन में तीसरी ला''श मिलने से फैली दहशत
punjabkesari.in Tuesday, Jul 14, 2026 - 10:09 AM (IST)
कपूरथला (गुरप्रीत) : जिले के गांव हमीरा में सोमवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सबसे चिंताजनक बात यह है कि पिछले तीन दिनों के भीतर गांव हमीरा में तीसरा शव मिलने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
30-35 वर्ष के युवक की नहीं हो सकी पहचान
थाना सुभानपुर के प्रभारी एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव हमीरा स्थित पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष प्रतीत होती है। उसने सफेद रंग का पायजामा और ग्रे रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
72 घंटे के लिए शवगृह में रखा गया शव
पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से शव को सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचाकर 72 घंटे के लिए शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
पहचान होने पर पुलिस को दें सूचना
एएसआई परमजीत सिंह ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक की पहचान करता है या उसके बारे में कोई जानकारी रखता है तो तुरंत थाना सुभानपुर को सूचित करे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

