किसान आंदोलन के समर्थन में उतरे हरभजन सिंह, बोले-"कृप्या किसानों की सुनिए..."

punjabkesari.in Saturday, Nov 28, 2020 - 04:11 PM (IST)

जालंधर: कृषि कानूनों के खिलाफ सड़क पर उतरे किसानों को टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह का साथ मिला है। उन्होंने किसानों की बात सुनने की अपील की है। हरभजन सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा,'किसान हमारा अन्नदाता है, हमें अनदाता को थोड़ा समय देना चाहिए। उन्होंने आगे लिखा, क्या यह वाजिब नहीं होगा। पुलिस भिड़त के बिना क्या हम किसानों की बात नहीं सुन सकते। कृप्या किसान को भी सुनिए... जय हिंद।"

PunjabKesari

बता दें कि केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान सड़क पर उतरे हैं। वह सरकार से कृषि कानून वापस लेने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी किसानों के दिल्ली में प्रवेश करने को लेकर पुलिस के साथ झड़प भी हुई। एक तरफ़ जहां किसान दिल्ली में दाख़िल होने पर अड़े रहे, वहीं पुलिस उन्हें बार्डर पार करने से रोकती रही। पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इस सबके बावजूद किसान अड़े रहे। आख़िर में प्रशासन को उनके आगे झुकना पड़ा और दिल्ली में प्रवेश करने की इजाजत देनी पड़ी। हरियाणा के रास्ते दिल्ली की तरफ कूच कर रहे किसानों को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश की इजाज़त तो मिल गई लेकिन वह अभी भी सिंघु बार्डर पर डटे हैं। किसान बुराड़ी के निरंकारी ग्राउंड में जाने से इंकार कर रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News