Breaking News: भाजपा के सीनियर नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री का हुआ निधन

punjabkesari.in Saturday, Apr 01, 2023 - 08:34 PM (IST)

फगवाड़ा  (जलोटा): भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता और बादल सरकार में रहे कैबिनेट मंत्री चौधरी स्वर्णा राम का आज फगवाड़ा में निधन हो गया है। इसी के साथ फगवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी के एक पुराने स्वर्णिम युग का अंत हुआ है जिसमें चौधरी स्वर्णा राम का अहम योगदान था। चौधरी स्वर्णा राम भाजपा के उन कद्दावर राजनेताओं में से एक थे जिन्होंने कांग्रेस पार्टी के लिए गढ़ मानी जाती फगवाड़ा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी को तब जीत दिलाई थी जब ऐसा करने की कोई सोच भी नहीं सकता था। चौधरी स्वर्णा राम के निधन उपरांत भारतीय जनता पार्टी में शोक की गहरी लहर व्याप्त हो गई है । 

PunjabKesari

अपनी सकल जीवन काल में भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े रहे चौधरी स्वर्णा राम दो बार कैबिनेट मंत्री बने और वह भाजपा के उन राजनेताओं की श्रेणी में शामिल थे जिनकी कही गई बात भाजपा आला हाईकमान नई दिल्ली तक सुनाई देती थी। पंजाब में हुए शिरोमणि अकाली दल बादल और भारतीय जनता पार्टी के मध्य राजसी गठबंधन में चौधरी स्वर्णा राम की अहम भूमिका रही है। फगवाड़ा के विकास के प्रति चौधरी स्वर्णा राम ने कई अहम प्रकल्प बादल सरकार में पूर्ण करवा क्षेत्र के विकास में बड़ा योगदान दिया है। चौधरी स्वर्णा राम के निधन पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री सोम प्रकाश कैंथ ,भाजपा के पूर्व प्रधान तेजस्वी भारद्वाज, मंडल भाजपा के पूर्व प्रधान पंकज चावला सहित अनेक भाजपा नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त कर शोक ग्रस्त चौधरी परिवार के साथ दुख साझा किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News