शर्मनाक घटना : घर के बाहर खेल रही 6 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी

punjabkesari.in Sunday, Mar 12, 2023 - 09:16 PM (IST)

बुढलाडा (बांसल): घर के बाहर खेल रही मासूम 6 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी सूचना के आधार पर पीड़ित लड़की की माता ने बताया कि उसकी बड़ी लड़की गली में खेल रही थी तो उसका पड़ोसी का लड़का गुरप्रीत सिंह (22) यह कह कर साथ ले गया कि वह उसको 10 रुपए की खाने की चीज लेकर देगा। जब पीड़ित की मां अपनी लड़की को ढूंढती हुई पड़ोसी घर पहुंची तो आरोपी लड़की के साथ दुष्कर्म कर रहा था।

इंस्पैक्टर रुपिंद्र कौर ने माता के बयान दर्ज कर पीड़ित का मैडीकल करवाने के लिए उसको सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। उधर एस.एच.ओ. सिटी सुखजीत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News