पाक की नापाक हरकत को BSF ने फायरिंग कर किया नाकाम

punjabkesari.in Sunday, Nov 15, 2020 - 02:13 PM (IST)

गुरदासपुर(विनोद): जिला पुलिस गुरदासपुर की पाकिस्तान के साथ लगती सीमा पर चकरी बी.ओ.पी. के सामने सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पाकिस्तान से होने वाली तस्करी को असफल बना दिया। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सीमा सुरक्षा बल द्वारा लगाई कंडियाली तार के पास से 12 फुट लम्बी प्लास्टिक पाइप बरामद की।

सीमा सुरक्षा बल के गुरदासपुर सैक्टर के डी.आई.जी. राजेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दिवाली की रात लगभग 11-20 बजे चकरी बी.ओ.पी.के पास पिल्लर नंबर 17-18 के पास सीमा सुरक्षा बल की 58 बटालियन के जवानों ने पाकिस्तान की तरफ से 6 लोगों को भारतीय इलाके मे प्रवेश करते हुए देखा। जैसे ही आरोपी अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगभग 100 मीटिर भारतीय इलाके मे प्रवेश करने में सफल हो गए तो जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों द्वारा इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को भी दी गई तथा जवानों ने राइफल से 143 राउंड तथा मार्टर से 5 राउंड फायर किए। आरोपी वापिस पाकिस्तान की तरफ भागने मे सफल हो गए।

डी.आई.जी. शर्मा ने बताया कि उसके बाद इलाके की तालाशी लेने पर जवानों ने मौके पर से एक 12 फुट लम्बी प्लास्टिक पाइप बरामद की। उन्होने बताया कि यह प्लास्टिक पाइप आमतौर पर तस्कर हैरोइन तस्करी के लिए प्रयोग करते हैं। इस पाइप को सीमा सुरक्षा बल द्वारा लगाई कंडियाली तार के नीचे लगा कर पाइप के रास्ते हैरोइन के पैकेट भेजे जाते है। जब यह पैकेट कंडियाली तार से इस और आ जाते है तो आरोपी प्लास्टिक पाइप वहां से हटा देते है तथा यहां से तस्कर यह हैरोइन के पैकेट सुरक्षित स्थान पर छुपा देते है तथा मौका मिलते ही वहां से निकाल कर ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि सर्दी का मौसम शुरू होने के कारण सीमा पर बहते रावी दरिया के कारण रात को गहरी धुंध हो जाती है जिसका लाभ यह तस्कर उठाने की कोशिश करते है। यही कारण है कि सीमा पर जवानों को सर्तक रहने को कहा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sunita sarangal

Recommended News

Related News