Pakistan की सीमा में अचानक पहुंचा BSF का जवान,  लिया हिरासत में

punjabkesari.in Thursday, Dec 08, 2022 - 09:30 AM (IST)

फाजिल्का (नागपाल): घनी धुंध के कारण सीमा सुरक्षा बल का एक और जवान बुधवार प्रात: लगभग 6.30 बजे पैट्रोलिंग करते हुए गलती से भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार कर पाकिस्तान में पहुंच गया। बताया जाता है कि उसे पाकिस्तानी रेजरों ने हिरासत में ले लिया है।

सूत्रों के अनुसार सीमा सुरक्षा बल की 66वीं बटालियन में कार्यरत अमित प्रसाद व अन्य सीमा पर रूटीन की पैट्रोलिंग कर रहे थे परंतु कहा जाता है कि वह घनी धुंध के कारण अंतर्राष्ट्रीय सीमा पहचान नहीं पाया और पाकिस्तान की सीमा में चला गया। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों व पाकिस्तानी रेंजरों के बीच इस संबंध में बातचीत भी हुई है जिसमें पाकिस्तानी रेंजरों ने अमित प्रसाद के अपने कब्जे में होने की बात स्वीकारी है।इससे पूर्व 2 दिसम्बर को एक और जवान इसी प्रकार पैट्रोलिंग करते हुए पाकिस्तानी सीमा में चला गया था जिसे बाद में उसी दिन पाकिस्तान ने भारत को वापस सौंप दिया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News