भारत-पाक सरहद पर BSF ने बरामद की 9 करोड़ 50 लाख की हेरोइन

punjabkesari.in Friday, May 22, 2020 - 03:23 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार): फिरोजपुर सेक्टर में बी.एस.एफ. ने भारत-पाक सरहद पर करीब 9 करोड़ 50 लाख की अंतर्राष्ट्रीय मुल्य की 1 किलो 900 ग्राम हेरोइन, 280 ग्राम अफीम, 9 एम.एम. का एक पिस्तौल, एक मैगजीन और पांच जिंदा कारतूल बरामद किए हैं। यह जानकारी देते हुए बी.एस.एफ. अफसर ने बताया कि यह हेरोइन प्लास्टिक की बोतलों में बंद थी और पाकिस्तान के तस्करों द्वारा भारतीय सरहद में भेजी गई थी। 

उन्होंने बताया कि बी.एस.एफ. की 166 बलाटियन के जवानों ने यह हेरोइन, अफीम और हथियार बरामद करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि यह नशीले पदार्थ और हथियारों की खेप भारतीय तस्करों द्वारा आगे सप्लाई की जानी थी और बी.एस.एफ. की सख्त मेहनत ने तस्करों की योजनाओं को फेल कर दिया। इसको लेकर बी.एस.एफ. द्वारा कार्रवाई जारी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News