नशा तस्कर को पकड़वाना व्यक्ति को पड़ा भारी, देखें कार का किया क्या हाल

punjabkesari.in Friday, Nov 11, 2022 - 05:12 PM (IST)

लुधियाना(विजय): पंजाब के जिला लुधियाना में एक व्यक्ति को STF का भगौड़ा पकड़वाना महंगा पड़ रहा है। चिट्‌टा बेचने वाले एक व्यक्ति को इलाके के पीड़ित ने पुलिस को पकड़वा दिया लेकिन अब आरोपी के साथियों ने उसका जीना मुश्किल कर दिया है। वहीं पुलिस आरोपियों को दबोचने की बजाय सैटिंग करवाने पर जोर दे रही है। जानकारी के अनुसार उक्त घटना ग्यासपुरा के इलाका सुरजीत नगर के नजदीक पीपल चौक की है। 

जानकारी देते पीड़ित नागमणि ने बताया कि लॉकडाउन में उसने इलाके में लोगों को खूब राशन बांटा। इलाके के कुछ राजनेताओं को उसका काम चुभने लगा जिन्होंने बदमाशों की मदद से उस पर जानलेवा हमला करवा दिया। करीब 7 महीने वह अपोले अस्पताल में दाखिल रहा। अब फिर 2 महीने पहले वही लोग इलाके में चिट्‌टा बेचते थे। STF ने एक आरोपी पर मामला दर्ज किया था लेकिन वह भागा हुआ था। नागमणि ने आरोपी को पुलिस से पकड़वा दिया था। इस बात की रंजिश रखते हुए उक्त व्यक्ति के साथियों और उसकी मां की मिलीभगत से उसकी कार को दो बार आग लगाई गई। पहली बार तो कार को खूब तोड़ा गया और आग लगाई। उसने समय रहते आग बुझा दी और कार पर करीब 40 हजार रुपए लगा ठीक करवा लिया लेकिन अब फिर पीड़ित की कार को जला दिया गया। इस बार कार बची नहीं बल्कि राख ही हो गई। 

पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन सूत्र बताते है कि वे आरोपियों को दबोचने की जगह सैटिंग करवाने में लगी है। आपको बता दें कि इस घटना की सी.सी.टी.वी. फुटेज भी खूब वायरल हुई। आरोपियों को तीन बार पुलिस ने थाने में बुलाया लेकिन गिरफ्तार करने की बजाए उन्हें वापिस भेज दिया जाता है। पीड़ित ने बताया कि पुलिस पर राजनीतिक दबाव पड़ रहा है जिस कारण पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही। उसने पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा से मांग की है कि उसे इंसाफ दिया जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News