उपचुनाव : जालंधर को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा ऐलान, मिलेगी यह बड़ी राहत

punjabkesari.in Saturday, Jun 22, 2024 - 05:39 PM (IST)

जालंधर : जालंधर वैस्ट विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी टीम सहित जालंधर शिफ्ट हो रहे हैं, जिसके लिए बकायदा वह एक मकान भी जालंधर में किराए पर ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी ने मेरी डयूटी लगाई है और मेरी अगुवाई में जालंधर के उपचुनाव लड़े जाएंगे। इसके लिए मैं जालंधर में एक घर किराए पर ले रहा हूं। यह घर न सिर्फ चुनावों तक ही नहीं लिया जाएगा बल्कि इसके बाद भी वह अपने लोगों के बीच रहेंगे। 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनावों के बाद इस घर को दोआबा और माझा का दफ्तर बनाया जाएगा और सप्ताह में दो से तीन दिन वह यहीं रहा करेंगे। किसी को चंडीगढ़ जाने की जरूरत नहीं होगी।  जालंधर में ही वह लोगों को मिल जाया करेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News