Cake Murder Case: पारिवारिक सदस्यों ने किए कई अहम खुलासे

punjabkesari.in Monday, Aug 23, 2021 - 07:20 PM (IST)

अमृतसर(सरबजीत): गत दिनों अमृतसर के मजीठा रोड में एक निजी होटल में पार्टी के दौरान गोली चलने से दो युवकों की मौत हो गई थी। मृतकों के पारिवारिक सदस्यों ने इस संबंधी पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार गुरु गोबिंद सिंह नगर निवासी मणि सुनियारा और 100 फुटी रोड के निवासी विक्रम कुमार के कत्ल के बारे में परिवारिक सदस्यों ने अहम खुलासे किए हैं। 

PunjabKesari

पारिवारिक सदस्यों ने कहा कि जन्मदिन वाले लड़के तरूणप्रीत सिंह का मृतकों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी बात की रंजिश निकालने के लिए उसने 18 तारीख को अपने जन्मदिन के बहाने इन दोनों को पार्टी में बुलाया। पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि दरअसल, तरूणप्रीत का जन्मदिन 16 तारीख को ही निकल गया था लेकिन उसने दोनों का कत्ल करने के लिए ही अपने परिवार के साथ मिलकर ये साजिश रची थी। 

जानकारी के अनुसार मणि का चार महीने का बेटा है और विक्रम की दो साल की बेटी है। इन दोनों के अनाथ हुए बच्चों और विधवा हुई पत्नियों ने अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ पुलिस कमिश्नर से अपील करते हुए कहा कि आरोपियों के साथ-साथ जन्मदिन वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया जाए। तरूमप्रीत ही इस कत्ल का असली गुनाहगार है। बताया जाता है कि वह अगले हफ़्ते बाहर जाने की तैयारी में है जिसे पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है। हलका दक्षिणी के विधायक इंदरबीर बुलारिया ने पीड़ितों को पूरा विश्वास दिलाया कि आरोपियों को पकड़ कर बनती सजा दी जाएगी और उन्हें पूरा इंसाफ दिलाया जाएगा।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News