कनाडा के MPs को मिले MLA परगट सिंह, पंजाबियों को इमिग्रेशन संबंधी हो रही परेशानियों पर हुई चर्चा

punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 01:19 PM (IST)

जालंधर (वेब ​​डेस्क): जालंधर कैंट से कांग्रेस विधायक और पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री परगट सिंह ने पंजाब दौरे पर आए कनाडा के सांसद मैंबरों के वफद से मुलाकात की। इस दौरान उनके द्वारा अलग-अलग मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।  

कैलगरी ईस्ट से सांसद और शैडो मिनिस्टर जसराज सिंह हल्लन, कैलगरी स्काईव्यू से सांसद अमनप्रीत सिंह गिल और कैलगरी मैकनाइट से सांसद दलविंदर सिंह गिल कांग्रेस सांसद से मुलाकात करने पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने पंजाब-कनाडा संबंधों, मौजूदा इंटरनेशनल मसलों और कनाडा में इमिग्रेशन कानूनों की सख्ती की वजह से पंजाबी विद्यार्थियों और कर्मचारियों को आ रही मुश्किलों के बारे में चर्चा की। इस दौरान परगट सिंह ने कहा कि बातचीत और सहयोग को और मजबूत करना समय की मांग है।

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News